लखनऊ :
मौसम ने ली करवट,गरज-चमक व तेज आंधी के साथ हुई बारिश।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में बीते मंगलवार दिन मे तेज धूप एवं उमश और रात होते ही अचानक गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई जो बुधवार सुबह तक रह रहकर बारिश होती रही। इससे कई इलाकों में करीब एक घंटे से अधिक तक बिजली कटी रही । तेज आंधी से कहीं स्ट्रक्चर उखड़ गया तो कही बिजली के खम्भे उखड़ गए या सड़क पर पेड़ गिर गए।
फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 60 किलो मीटर प्रति घण्टे से तेज आधा आ सकती इस बीच 5 से 15 मिलीमीटर के बीच बारिश की संभावना है मौसम दो से तीन दिन तक खराब रहने की संभावना है।
विस्तार :
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। उमसभरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी भी हुई।
तेज आंधी-बारिश का कहर: 11000 लाइन के खंभे टूटे, बिजली गुल।
लखनऊ के कस्बा गोसाईगंज के निजामपुर चौराहा के पास गोरिया कला मार्ग पर आंधी और तेज बारिश के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। तेज हवाओं के कारण 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।सड़क पर खंभे गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है
स्थानीय लोगों में भय और परेशानी का माहौल है। बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छा गया है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।
प्रशासन से लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आवागमन और बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके।
