बुधवार, 1 अप्रैल 2026

लखनऊ :कलेक्शन एजेंट से नगदी लूटने वाले लुटेरे का हाफ एनकाउंटर,दो गिरफ्तार।।Lucknow:A half-encounter of a robber who robbed a collection agent of lakhs of rupees in cash, two arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कलेक्शन एजेंट से नगदी लूटने वाले लुटेरे का हाफ एनकाउंटर,दो गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मदेयगंज क्षेत्र में शराब दुकान के कैशियर से लाखों की लूट करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे घायल हो गया,पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर घायल बदमाशों को हास्पिटल भिजवा कर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई। संघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया इस पर बदमश भागने लगे पीछा करने बदमश गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।घायल बदमश की पहचान जनपद हरदोई निवासी आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान और दूसरे की सुजीत सिंह उर्फ मगन के रुप मे हुई है।
 विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना मदेयगंज क्षेत्रांतर्गत दीनदयाल नगर स्थित तरन्नुम मार्केट मे दिनांक 25 मार्च की रात्रि,शराब दुकानों की बिक्री धनराशि का कलेक्शन करने वाले कैशियर हर्ष जायसवाल पुत्र संजय कुमार जायसवाल निवासी सराय प्रेमराज थाना काकोरी, लखनऊ को बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने रोककर कलेक्शन से भरा बैग छीन लिया गया तथा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर फरार हो गए। पीडित हर्ष जायसवाल की तहरीर के आधार पर थाना मदेयगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे जुट गई।
पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों को किया चेक।।
पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रान्त वीर ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर बदमशों के भागने वाले संभावित मार्गो पर लगभग 140-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तथा अपाचे मोटरसाइकिल की पहचान की गई और मुखबिर की सहायता से दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 22.40 बजे रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रघुवंशी ढाल बंधा रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटरसाईकिल मोडकर रघुवंशी ढाल के सामने गोमती नदी की तरफ वाली ढाल की तरफ मुडकर भागने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गये और पैदल भागने लगे। 
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी के दौरान एक अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में हिरासत में लेते हुये उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई बताया एवं
दूसरे अभियुक्त को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुजीत सिंह उर्फ मगन पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई बताया । 
मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त उपरोक्त को इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल में ले जाया गया है व दूसरे अभियुक्त को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगणों द्वारा उक्त लूट की घटना जुर्म कुबुला गया* तथा अभियुक्तों के पास से एक अदद मोटरसाइकिल अपााचे नम्बर मिटा हुआ व एक तमंचा बरामद हुआ जोकि लूट के घटना के दौरान प्रयोग किया गया था । 
 मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके विरूद्ध 04 अन्य अभियोग पंजीकृत है व  गैंगेस्टर* की कार्यवाही भी हुयी है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारें में जानकारी की जा रही है।  अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
हिरासत में लिये गये अभियुक्तों का विवरण-
 01-आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष (मुठभेड में घायल)
02. सुजीत सिंह उर्फ मगन पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष 
पंजीकृत अभियोग -
1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस, मदेयगंज लखनऊ ।
2. मुठभेड़ संबंधी अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
बरामदगी-
- लूट की घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे(वाहन नं0 मिटा हुआ। )
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस