मऊ :
सहादतपुरा में एक मोबाइल शांप मे हुई लाखों की चोरी से व्यापारियों में दहशत,कप्तान से मिलकर जल्द खुलासे की मांग।।
दो टूक : मऊ जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र सहादतपुरा क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया। दो पुलिस चौकियों के बीच स्थित बालाजी टेलीकॉम मोबाइल दुकान को बेखौफ चोरो ने निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर व्यापारियों मे दहशत फैला दिया।
घटना के बाद व्यापार मंडल में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर और युवा जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
व्यापारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग रखी। वहीं, उमाशंकर ओमर ने डीआईजी सुनील कुमार सिंह से भी वार्ता कर घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
