शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मऊ :पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक सीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।।||Mau:The Superintendent of Police conducted a surprise inspection of the Traffic CO's office.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक सीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक 
कमलेश बहादुर ने शनिवार को यातायात क्षेत्राधिकारी कार्यालय अचानक पहुचने पर ,पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया ।
कप्तान ने निरीक्षण  के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रख-रखाव, यातायात व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक  द्वारा यह भी कहा गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।