शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मऊ :शासन द्वारा मनोनित सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।||Mau:The SDM administered the oath of office and secrecy to the councilors nominated by the government.||

शेयर करें:
मऊ :
शासन द्वारा मनोनित सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
।।देवेंद्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के आदर्श नगर पंचायत कोपागंज में शासन द्वारा मनोनित सभासदों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में तीन मनोनीत सभासद डाक्टर विरेंद्र गुप्ता, प्रियंका सोनकर व विभेष त्रिपाठी को  सदर एसडीएम अवधेश सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद मनोनीत सभासदों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्षा आमिना सिद्धिका ने सभी नव मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे नगर क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए सभी सभासद नगर वासियों के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शपथग्रहण करने वाले सभासदों ने भी सभी को धन्यवाद देते हुए नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और नगर वासियों के सुविधाओं के विस्तार और उनकी समस्याओं के तत्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।  शपथ ग्रहण समारोह में ईओ अच्छे लाल तिवारी , चेयरमैन प्रतिनिधि अरसद रेयाज , मोती चंद जायसवाल , राजेंद्र प्रजापति , श्री राम जायसवाल , सत्यम कुमार , समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सभासद मौजूद थे ।