मऊ :
अवैध पिस्टल व कारतूस संग युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने संघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक के अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
मुहम्मदाबाद गोहना सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि
अपराध अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के शनिवार को थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र सखिनी कुटी बहद ग्राम अमिरहां से एक युवक अवैध पिस्टल व कारतूस के पकड़ा गया है जिसका नाम दुर्गेश चौहान पुत्र विनोद चौहान उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम रकौली थाना सरांयलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष को समय 01.05 am पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से नाजायाज एक अदद पिस्टल व एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-39/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विरुद्ध दुर्गेश चौहान पुत्र विनोद चौहान उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम रकौली थाना सरांयलखन्सी जनपद मऊ पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार युवक का नाम व पता।
दुर्गेश चौहान पुत्र विनोद चौहान उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम रकौली थाना सरांय लखन्सी जनपद मऊ।
बरामदगी–
एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद होना ।
