लखनऊ :
महिला बैंक अफसर के साथ प्लॉट के नाम पर 23 लाख की ठगी,FIR दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला बैंक अफसर के साथ 23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है पीड़िता की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले जांच कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत नेहां त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सितंबर 2023 में उन्होंने मिथलेश कुमार पाठक नाम के व्यक्ति से रायबरेली रोड स्थित हैवतमऊ मवैया क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने का तैय हुआ था जिसकी कीमत 28 लाख रुपये तय हुई थी।
पीड़िता के अनुसार आरोपी के कहने पर उन्होंने 18 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमीन के मूल मालिकों के खातों में ट्रांसफर किए इसके बाद आरोपी ने खुद अपने नाम बैनामा करा लिया और अलग अलग तिथियों में पीड़िता से 5 लाख रुपये नकद भी ले लिए शेष रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी
मार्च 2024 में दोनों पक्षों के बीच एक लिखित समझौता हुआ लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार टालता रहा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने प्लॉट का एक हिस्सा अक्टूबर 2024 में और बाकी हिस्सा अप्रैल 2025 में किसी अन्य व्यक्ति प्रदीप कुमार सिंह के नाम रजिस्ट्री कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने अपना दिया पैसे वापस मांगा तो आरोपी ने अनुबंध पत्र लौटाने की शर्त रखी मना करने पर आरोपी ने धमकी देना और झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी देने लगा। बाद में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
