मऊ :
नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना दक्षिण टोला का किया औचक निरीक्षण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : नवागत पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक(न्यायालय) ,भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर,जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा ,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह , सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर गुंडा एक्ट एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता पूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
