गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ : वेकाबू वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को उड़ाया,हुई मौत।।|Lucknow: An elderly woman standing on the roadside was hit by an out-of-control vehicle, resulting in her death.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वेकाबू वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को उड़ाया,हुई मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र बिरूहा चौराहा पर सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बेकाबू वाहन जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीर की मदद से घायल महिला को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार बीते संदीप यादव पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम रघुनाथ पुरवा मजरा सलौली, कोतवाली गोसाईगंज लखनऊ ने बताया कि बीते बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रार्थी की माता श्यामा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा कासिमपुर बिरुहा, सुल्तानपुर रोड सड़क  के किनारे खड़ी थी इसी बीच
अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओवरटेक करके आकर प्रार्थी की माता को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कि प्रार्थी की माता को गम्भीर चोटे आई, जिसको स्थानीय लोगों की सहयोग  से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोसाईगंज, में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने जांचोपरांत माता को मृत घोषित कर दिया। 
पुलिस ने के अनुसार सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालाक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।