गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ :पुलिस ने जिलाबदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कर रहा था आदेश का उल्लंघन।।Lucknow:Police arrested a youth accused of externment and sent him to jail for violating the order.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पुलिस ने जिलाबदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कर रहा था आदेश का उल्लंघन।।
दो टूक : राजधानी  लखनऊ के थाना  बिजनौर पुलिस ने जिला बदर किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपी पर प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए शहर में रह रहा था । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार जिला बदर आरोपी छोटू उर्फ अभय कश्यप को माननीय न्यायालय के आदेश पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 6 माह के लिए लखनऊ जिले से निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद वह 31 मार्च 2026 को शहर में घूमता पाया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।