गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ : आईपीएस अमित कुमार आनंद बने डीसीपी साउथ, दीक्षा शर्मा को मिली पूर्वी जोन की जिम्मेदारी।।Lucknow: IPS Amit Kumar Anand becomes DCP South, Diksha Sharma gets the responsibility of Eastern Zone.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आईपीएस अमित कुमार आनंद बने डीसीपी साउथ, दीक्षा शर्मा को मिली पूर्वी जोन की जिम्मेदारी।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के तहत आईपीएस अमित कुमार आनंद को डीसीपी साउथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आईपीएस दीक्षा शर्मा को डीसीपी पूर्वी बनाया गया है।
विस्तार :
बताते चले कि 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार आनंद इससे पहले अमरोहा में एसपी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें राजधानी के महत्वपूर्ण दक्षिणी जोन की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2017 बैच की आईपीएस दीक्षा शर्मा जो अब तक हमीरपुर में एसपी के रूप में कार्यरत थीं, को लखनऊ के पूर्वी जोन का प्रभार सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों की तैनाती कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।