गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ : महिला ने लगाई फांसी,हुई मौत,घर मे मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी।।Lucknow: A woman hanged herself and died, causing chaos in her home; police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महिला ने लगाई फांसी,हुई मौत,घर मे मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्रांतर्गत  रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना की जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले जांच करने मे जुट गई।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र नटकुर मुल्लाही खेड़ गांव मे राजकपूर परिवार के साथ रहते है और पास मे ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाते है बीते बुधवार को करीब 10 बजे राज कपूर दुकान के लिए निकल गए और बड़ा बेटा अनुराग स्कूल चला गया। घर पर अनुराधा, उनके ससुर मैकूलाल और छोटा बेटा अर्तिक ही मौजूद थे। इसी दौरान राजकपूर  की पत्नी 35 वर्षीय अनुराधा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे लोहे की पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया कुछ समय बाद जब मैकूलाल घर के अंदर पहुंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत अपने बेटे को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार मृतका अनुराधा पत्नी राजकपूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है मृतका का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह वर्ष 2009 से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पोस्टमार्टम आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।