गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मऊ :नवागत पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा,सहयोगियों से किया परिचय।||Mau:The newly appointed police captain reviewed law and order and introduced himself to his colleagues.||

शेयर करें:
मऊ :
नवागत पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा,सहयोगियों से किया परिचय।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : नवागत पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर  द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था की समीक्षा ।
मऊ 01 अप्रैल की देर रात्रि रात्रि नवागत पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर  द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बैठक की व जनविश्वास बनाए रखने एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शिता, जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करें, गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करें ,जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य करें, गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर की कार्यवाही करें, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें ।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस-जन संवाद को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया तथा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं तत्परता से करें ।