गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मऊ: चोरो ने बालाजी टेलीकॉम में दीवार काटकर की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।।||Mau: Thieves broke into Balaji Telecom and committed theft, openly challenging the police.||

शेयर करें:
मऊ: 
चोरो ने बालाजी टेलीकॉम में दीवार काटकर की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र पुलिस ​चौकी से महज चंदकदम की दूरी पर बेखौफ चोरों एक मोबाइल शॉप मे सेंधमारी कर कीमती मोबाइल एवं नगदी चोरी कर ले गए। वहीं पास मे पुलिस को भनक तक नही लगी। सुबह शॉप खोलने पहुचे दुकानदार सेंध देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगर कोतवाली क्षेत्र घनी आबादी वाले क्षेत्र सहादतपुरा पुलिस चौकी के पास बेखौफ चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए बालाजी टेलिकॉम शॉप मे सेंधमारी कर लाखों की मोबाइल और नगदी चोरी कर ले गए। दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरों ने बड़े इत्मीनान से दीवार काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और लाखों के कीमती मोबाइल समेट ले गए। इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा के दावों पर करारा तमाचा है।
नवागत एसपी को चोरों की 'चुनौतीपूर्ण सलामी।
​युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच और पुलिस की नाक के नीचे दीवार काटकर चोरी करना यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है। व्यापारियों ने इसे नवागत एसपी को चोरों द्वारा दी गई सीधी चुनौती (सलामी) करार दिया है।
 व्यापारियों में दहशत, उठ रहे गंभीर सवाल
​महंगे मोबाइलों पर निशाना: दुकानदार के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखे केवल महंगे ब्रांड के मोबाइलों को अपना निशाना बनाया है।
​पुलिस की सुस्ती से आक्रोश: 
व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त न होने के कारण ही चोर इतने हौसले में हैं।
​पर्दाफाश की मांग: मनीष सर्राफ ने पुलिस प्रशासन से तत्काल इस घटना का खुलासा करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
​"जब पुलिस चौकी के बगल में स्थित बालाजी टेलीकॉम जैसी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो आम व्यापारी खुद को कैसे सुरक्षित समझे? इस दुस्साहस ने व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है।" —