गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मऊ :पुलिस ने हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।||Mau:Police solved the murder case and arrested the accused.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट पुलिस एवं एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र में हुयी हत्या का सीसीटीवी की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विस्तार :
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दोहरी घाट क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करने के लिए लगी पुलिस टीमों ने हत्या आरोपी युवक को गिरफ्तार करने मे कामयाबी मिली है।
थाना दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर गदयापार निवासी रामभवन चौहान पुत्र स्व० इन्द्रदेव चौहान की हुयी हत्या का सीसीटीवी की मदद से सफल अनावरण करते हुए कल  01 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक ने हमराह के वांछित  अभियुक्त गनौर उर्फ गनौरी पुत्र कमेश्वर मांझी निवासी ढीमरापार थाना थरथारी जिला नालंदा (बिहार) को समय करीब 1.45 बजे कुसम्हा से मादी जाने वाले मार्ग पर पनईल बिहटा गांव के सामने नहर पर पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक रामभवन चौहान पुत्र स्व० इन्द्रदेव चौहान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर गदयापार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ की नील रंग की HONOR मोबाईल बरामद की गयी है पुछताछ में अभियुक्त द्वारा शराब खरीदने को लेकर पैसे के लेन देने की बात को लेकर हुये विवाद में घटना को अंजाम देने की बात बतायी है। गिरफ्तार अभियुक्त गनौर उर्फ गनौरी पुत्र कमेश्वर मांझी निवासी ढीमरापार थाना थरथारी जिला नालंदा (बिहार) को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियोग का विवरण जिसमे वांछित है।
1.मु0अ0स0 53/2026 धारा 103 (2) बीएनएस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
गिरफ्तार शुदा नाम पता अभियुक्त
1. गनौर उर्फ गनौरी पुत्र कमेश्वर मांझी निवासी ढीमरापार थाना थरथारी जिला नालंदा (बिहार)
बरामदगी का विवरण।
1. मृतक की निले रंग की HONOR मोबाइल