गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

मऊ :खेत में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका।।||Mau:The discovery of a young man's bloodied body in a field caused a sensation; he was suspected of being beaten to death.||

शेयर करें:
मऊ :
खेत में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत मे एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। खेत मे काम करने वाले  मजदूरों की सूचना पर आस-पास के स्थानीय ग्रामीण की भीड़  जुट गई।और। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी  स्थानीय थाना सरायलखंसी पुलिस को दी। सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल की घेरा बंदी कर पूछताछ शुरु कर दी। जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो पायी। शव के शरीर पर चोट के निशान मिले है घटना स्थल से अन्य समान मिला हुआ है जिसकी जांच की जा रही है।
विस्तार:
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार  की सुबह थाना सरायलखंसी क्षेत्रांतर्गत रणवीरपुर गांव के खेत मे एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर सुनते घटना स्थल पर स्थानीय निवासियों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। 
ग्रामीणों के अनुसार, जब शव मिला उस समय उसके बदन पर कपड़े नहीं थे, शरीर पर घाव के निशान दिखाई दिया। आशंका है कि युवक की पीट पीटकर हत्या की गई है।। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने बताया कि थाना सरायलखंसी क्षेत्र रणवीरपुर गांव के खेत मे एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला है जिसकी शिनाख्त नही हो पायी है। मौके पर कुछ पैसे और शराब की बोतल मिला हुआ है। शरीर पर चोट के निशान पड़े है पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही।