बुधवार, 8 अप्रैल 2026

मऊ :मऊ जनपद की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल : मंत्री ए के शर्मा।।||Mau:The Deputy Commissioner of Police (DPRO) conducted a surprise inspection of the communicable disease control campaign. He was displeased with the filth and issued strict instructions.||

शेयर करें:
मऊ :
मऊ जनपद की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल : मंत्री ए के शर्मा।।
।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद मे प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ऐ.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।
विस्तार :
मंत्री  ऐ के शर्मा ने कहा कि मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ऐ के शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

अपने भ्रमण के दौरान मंत्री ए के शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।