लखनऊ :
ज्वैलर्स से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियो गिरफ्तार,रिवाल्वर, मोबाइल बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस टीम ने ज्वैलर्स से मारपीट कर रिवाल्वर छीनने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार उनके पास से छीनैती के रिवाल्वर और मोबाइल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में बीते सोमवार को पार्किग में गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था जिसमे मनबढ दबंगो ने ज्वैलर्स व उसके भाई पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और ज्वैलर्स के कमर में लगी लाइसेंसी रिवाल्वर,मोबाइल व चैन छीनकर कार भाग गए थे।
पीडित ज्वैलर्स हेमंत सोनी तेलीबाग पीजीआई लखनऊ निवासी की नामजद तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मनबढ दबंगों की तलाश शुरु कर दी मंगलवार देर शाम तीन आरोपी रवि सिंह ऊर्फ विक्की ,आर्यन सिंह, विशेष त्रिवेदी ऊर्फ राज पंडित को लूटी गयी रिवाल्वर व मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फरार दो अन्य आरोपियो की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।
