मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

मऊ :रिजर्व पुलिस लाईन परेड में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया प्रतिभाग ||Mau:The Additional Superintendent of Police participated in the Reserve Police Line Parade.||

शेयर करें:
मऊ :
रिजर्व पुलिस लाईन परेड में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया प्रतिभाग ।।
दो टूक : मऊ जनपद अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व पुलिस लाईन में चल रही आरटीसी का किया गया निरीक्षण, तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।