मऊ :
मानक विहीन स्कूली वाहनों का पंजीयन-परमिट होगा निरस्त : एआरटीओ।
दो टूक : मऊ एआरटीओ सुहैल अहमद द्वारा अभियान की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (यूपी आईएसवीएमपी) निर्मित किया गया है। सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के बाद उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके तहत एआरटीओ तथा परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों लगे होने की जांच भी की गई। सभी स्कूली वाहनों संचालकों को बताया गया कि वाहन में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ बातचीत कर उन्हें सावधानी से वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया गया। बताया कि बुधवार को 65 स्कूली वाहनों की जांच की गई। जिनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया। प्रधान सहायक महमूद अहमद, प्रधान सहायक तारा सिंह चौहान, प्रधान सहायक आनन्द कुमार सिंह एवं कनिष्ठ सहायक अमित कुमार उपस्थित रहे।
