सोमवार, 6 अप्रैल 2026

मऊ :पुलिस ने पूरे जनपद में चलाया संघन वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन सीज।।||Mau:Police launched a massive vehicle checking campaign across the district, seizing hundreds of vehicles.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने पूरे जनपद में चलाया संघन वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन सीज।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में आज  06 अप्रैल को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी।
अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया  साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
थानावार चालान निम्नवत है।
1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान
2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान
3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान
4. घोसी – 24 वाहनों का चालान
5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान
6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान
7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान
8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान
9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान
10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान
11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान
12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान