सोमवार, 6 अप्रैल 2026

लखनऊ :कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किसानों को मुआवजा के लिए सीएम को पत्र लिखकर की मांग।||Lucknow:Congress President Ajay Rai wrote a letter to the Chief Minister demanding compensation for farmers.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किसानों को मुआवजा के लिए सीएम को पत्र लिखकर की मांग।
बेमौसम हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ है।
दो टूक : उत्तर प्रदेश में विगत 2 सप्ताह में बेमौसम ओलावृष्टि, एवं आकाशीय बिजली से हुई व्यापक तबाही के चलते कई जिलों में नागरिकों की मृत्यु तथा किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रभावित किसानों और मृतक नागरिकों के परिजनों को तत्काल राहत एवं मुआवजा प्रदान कराए जाने की मांग की है।