मऊ :
व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।
दो टूक : मऊ जनपद मे मिशन शक्ति 05 के द्वितीय चरण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला अधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आज कंपोजिट विद्यालय कहीनौर विकास खण्ड परदहा मऊ में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा *व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि व्यक्तियों के स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, इसमें प्रतिदिन स्नान, साबुन से हाथ धोना, दांतों की सफाई, साफ कपड़े पहना और नाखूनों को काटना शामिल है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देता है साथ ही हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी गई ।
महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही,
निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, श्रीमती राखी राय, शाहबाज अली, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना, सहायक अध्यापिका श्रीमती शोभा सिंह सहित समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
