सोमवार, 6 अप्रैल 2026

गोण्डा- क्षेत्राधिकारी नगर ने बालगृह (बालिका) पोर्टरगंज का किया निरीक्षण, बालिकाओं को किया जागरूक

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय द्वारा बालगृह (बालिका) पोर्टरगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बालगृह में रह रही बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में बताते हुए विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि की विस्तृत जानकारी दी तथा इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह प्रभारी बाल सुरक्षा संगठन जनपद गोण्डा, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव (अधिक्षिका, बालगृह), श्रीमती प्रियांशी तिवारी (अध्यापिका, बालगृह) तथा महिला आरक्षी रागिनी मिश्रा (कार्यालय 1090) महिलाआरक्षी अर्चना ( sjpu ) उपस्थित रहीं।