सोमवार, 6 अप्रैल 2026

गोण्डा- एसपी द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत 36 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- एसपी विनीत जायसवाल द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत 36 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त किये गए गिरफ्तार। जिले में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर यह कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 36 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
इस क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने 04, थाना को0 देहात पुलिस ने 07, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 10, थाना इटियाथोक पुलिस ने 05, थाना खरगूपुर पुलिस ने 03, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना परसपुर पुलिस ने 01, थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने 01, थाना कौड़िया पुलिस ने 01 एवं थाना छपिया पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।