मऊ :
पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को दबोचा,हुई कार्रवाई।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना मधुबन पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से ताश के पत्ते फड़ के 57900 व जामा तलाशी के 7100 रुपये बरामद किया। पकड़े जुआरियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है।
विस्तार :
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध,अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी मधुबन, मऊ के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन के कुशल नेतृत्व में देखभाल क्षेत्र व जरिये मुखबिर की सूचना पर ककराडीह गाँव के बाहर सागौन के पेड के नीचे से मु.अ.स. 111/2026 धारा 13 जुआ एक्ट में अभियुक्तगण चन्द्रमा राय पुत्र स्व जगदीश राय निवासी सूरजपुर थाना दोहरीघाट व अजीत कुमार पुत्र सुरेन्द्र मल्ल निवासी उसरी थाना मधुबन जनपद मऊ को जुँआ खेलते हुए गिरफ्तार तथा कब्जे से ताश के पत्ते फड़ के 57900 व जामा तलाशी के 7100 रुपये बरामद कर अभियोंग पंजीकृत किया गया ।
पकड़े गये आरोपी का नाम पताः–
1. चन्द्रमा राय पुत्र स्व0 जगदीश राय सा0 सूरजपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 50 वर्ष
2. अजीत कुमार पुत्र सुरेन्द्र मल्ल सा0 उसरी थाना मधुबन जनपद मऊ के रहने वाले है।। पुलिस पकड़े गए अधेड़ो के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
