गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

लखनऊ : विकास नगर झुग्गी झोपड़ी भीषण अग्नि काण्ड में गैस सिलेंडर फटे, बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।|Lucknow: Gas cylinders exploded in a massive fire incident in Vikas Nagar slum, children died a painful death by burning alive.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
विकास नगर झुग्गी झोपड़ी भीषण अग्नि काण्ड में गैस सिलेंडर फटे, बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।
भीषण अग्नि काण्ड से आस पास के लोग हुए प्रभावित, कराया गया खाली।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास बुधवार देर शाम एक भीषण अग्निकांड में झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।आग की विकराल लपटें देखकर इलाके मे अफरा तफरी मच गई। इस हादसे गैस सिलेंडर फटने से आग और भयावह हो गई और दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस प्रशासन समेत दमकल की 20 गाड़ियों मौके पर पहुची और दमकल कर्मियों को तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही इस भीषण अग्निकांड मे राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से आस पास के मकानों को खाली करा लिया गया था।
 डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि विकास नगर क्षेत्र भीषण अग्निकांड से
लगभग 200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां प्रभावित हुई है। क्षेत्र की बिजली सप्लाई काटवाकर राहत बचाव कार्य शुरु किया,टीमे सर्च अभियान कर रही है इस हादसे दो बच्चों की मौत हो गई, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार : 
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर विकराल आग पर पाया काबू।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्रांतर्गत टेढ़ी पुलिया के पास एक खाली प्लाट मे बनी झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार की देर शाम अचानक भीषण आग लग गई देखते देखते आग इतनी विकराल हो गई कि कई झुग्गी-झोपड़ियां को चपेट मे ले लिया और झुग्गियों मे रखे गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो गया और आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की लपटें काफी दूर से भी साफ दिख दे रही थी।।आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के मकानों को खाली कराया गया। भीषण अग्निकांड की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन समेत फायर बिग्रेड की डेढ़ दर्जन से गाड़ियां एवं NDRF  और SDRF की टीमे राहत बचाव मे लगी रही। झोपड़ियों मे रहने वाले परिवार रो रोकर अपने परिजनों को ढूढ रहे थे। परिवार के सदस्यों को खोजते-खोजते एक महिला सदमे में बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने मे लगी रही लेकिन बार-बार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण काम मुश्किल हो रहा है। फिलहाल तीन घण्टे संघर्ष के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया ‌इस अग्निकांड से बहुत बड़ा इस अग्निकांड से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार इस भीषण अग्निकांड मे दर्जनों गरीब परिवारों का समान जलकर राख हो गया है इस हादसे दो मासूमों की जान चली गई है। फिलहाल राहत बचाव की टीमे मौके पर मौजूद है। आग लगने का अभी तक स्पष्ट कारण नहीं पताचल पाया है जांच जारी है प्रशासन सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।
DCP इस्ट ने दी जानकारी - --