शनिवार, 11 अप्रैल 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र मे पुलिस गस्त फेल, बेखौफ चोरो ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी।||Lucknow: Police patrolling in the PGI area failed, fearless thieves broke the lock and stole lakhs of rupees.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र मे पुलिस गस्त फेल, बेखौफ चोरो ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत वृन्दावन योजना सेक्टर 6B मे बेखौफ चोरो ने CCTV कैमरों के जाल के बीच बंद मकान का ताला तोड़कर घर मे घुसे और अलमारी का लांक तोड़कर कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। पड़ोसियों सुबह घर का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार मूलत : लखीमपुर-खीरी जनपद निवासी अमित गुप्ता पत्नी और दो बेटियो के साथ बाबू बिहार कालोनी वृन्दावन योजना सेक्टर 6B पीजीआई मे अयोध्या यादव के मकान में किराए पर रहते है वही पास में यादव मार्केट में बालाजी कारपेंटर के नाम से दुकान है। कारपेंटर अमित गुप्ता की बहन ने बताया कि भाई अमित भाभी और बेटियां के साथ 7 अप्रैल को जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर गए हुए है घर की देख रेख के लिए गेट की चाबी अपने भरोसे मंद नौकर के जिम्मे किया था। वह सुबह शाम आकर पेड़ पौधो को पानी डालकर चला जाता था शनिवार सुबह जब पौध मे पानी देने आया गेट का ताला टूटा देख भाई को जानकारी दी। बड़े भाई अमित ने हमे बताया मकान पर आकर देखा तो अन्दर के कमरे का ताला टूटा हुआ था सारा समान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ताला तोड़कर घर मे घुसकर कीमती समान चोरी कर ले गए है। भाई के आने पर शेष स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस के अनुसार चोरी की सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया गया। कारपेंटर अमित गुप्ता के बहनोई मनीष गुप्ता की सूचना पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
●इलाके में नही होती पुलिस गस्त।
स्थानीय लोगों का कहना है कालोनी रेलवे पटरी के किनारे होने की वजह से अराजक तत्व बेखौफ होकर दिन रात टहलते रहते है इससे पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी है अपनी सुरक्षा को लेकर कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है इसके बाद भी बेखौफ अराजक तत्वों ने घटना को अंजाम देकर चले गए।
बीजेपी नेता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कालोनी एक किनारे और रेल पटरी के किनारे होने से पुलिस कभी गस्त करती ही नही है शायद पुलिस भी इस इलाके को अनदेखा करती है कालोनी वासी असुरक्षित है और अराजक तत्व सुरक्षित है।
चोरी की घटना की वीडियो - -