शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मऊ : रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, गाय समेत चारपाई घरेलू सामान जलकर राख।||Mau: Fire broke out in a residential hut, cot, household items including cow burnt to ashes.||

शेयर करें:
मऊ  : 
रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, गाय समेत चारपाई घरेलू सामान जलकर राख।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के ग्राम युसुफ़ पुर में शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में खूंटे में बंधी गर्भवती गाय जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा दो कुंतल गेहूं और पशुओं के लिए रखे गए भूसा जलकर राख हो गए। आग के चपेट में आने से झोपड़ी में रखे चारपाई और कपड़े जल गए। गांव निवासी मुखराम राजभर कहीं गया हुआ था। इसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की । लेकिन तेज हवा चलने से देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। जबतक लोग आग पर काबू पाते झोपड़ी सहित उसमें बंधी गर्भवती गाय की तड़प तड़प कर मौत हो गई। झोपड़ी में रखा अनाज भूसा कपड़ा समेत कई सामान जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है । कहा कि पीड़ित परिवार के लिए यही झोपड़ी एक सहारा था। लेकिन आग ने परिवार को खुले आसमान के नीचे ला दिया। ग्राम प्रधान ने पशु चिकित्सक सहित क्षेत्रीय लेखपाल की सुचना दी। सुचना मिलते ही लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन करने के बाद प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।।