शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मऊ : बेखौफ चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नगदी कर ले गए चोरी।।||Mau: Fearless thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash worth lakhs of rupees.||

शेयर करें:
मऊ : 
बेखौफ चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नगदी कर ले गए चोरी।।
मुंबई से पांच महीने बाद घर पहुंचने के बाद हुई चोरी की जानकारी।
।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक  : मऊ जनपद के कोपागंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला हूसापुरा में चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और करीब पांच हजार रुपए और चादी के सिक्के चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजन मुम्बई से करीब पांच महीने बाद घर पहुंचे। घर का नजरा देख परिजनों के होश उड़ गए। रोने बिलखने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जाता है कि चोर दो तल्ले मकान के छत से होकर घर में दाखिल हुए होंगे। 
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना कोपागंज क्षेत्रांतर्गत हूसापुरा मोहल्ले के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि वह पांच महीने पहले घर बंद कर मुंबई गया हुआ था । शनिवार को वह जैसे ही अन्य परिजनों के साथ पहुंचा घर की हालत देख उनके होश उड़ गए।  देखा तो सभी घर के कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे।  बक्से के ताले टूटे हुए थे। कमरों का सभी सामान बिखरा हुआ था। राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि पांच हजार रुपए नगद और सोने चांदी के दो दो अंगुठी और चैन और  कई थान चांदी के आभूषण और चांदी के सिक्के थे। सब गायब थे। चोरों ने शराब पीकर दो खाली शीशी भी भी पीकर घर के एक कमरे में रखे हुए थे। ऐसा लगता था कि चोर बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। सुचना मिलते ही 112  पुलिस और थाने के सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। बहरहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर चोरों के धर पकड़ में लगी हुई है।
घर मे बिखरे पड़े समानों की फोटो - --