अम्बेडकरनगर :
जनपद में गूंजा कटेहरी KGBV का नाम,
कबड्डी में बेटियों ने लहराया परचम बनी नजीर।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) कटेहरी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक की अध्यक्षता में बहादुर बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सत्र 2025-26 के अंतर्गत फरवरी माह में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने दमखम,अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया था।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विजेता टीम की सभी छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक के साथ उपस्थित लोगों कबड्डी में प्रतिभाग करने वाली सुभा, श्वेता, अनामिका राजभर, सोनी, एकता, अंशिका, अंशिका कन्नौजिया, निधि, स्वाति, श्रद्धा और अकेले दौड़ प्रतियोगिता की विजेता सोनाक्षी की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने कहा कि इस सफलता से विद्यालय की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी। उन्होंने ने पूरे विद्यालय परिवार को शुक्मणाएं प्रदान किया है और ऐसी उपलब्धि की निरंतरता के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दलजीत सिंह की मेहनत की सभी ने तारीफ किया।
सम्मानित होती बिटियां फोटो --
