बुधवार, 15 अप्रैल 2026

मऊ :आपरेशन क्लीन के तहत अबैध अंग्रेजी शराब को किया गया विनिष्टीकरण।Mau:Illegal liquor destroyed under Operation Clean.||

शेयर करें:
मऊ :
आपरेशन क्लीन के तहत अबैध अंग्रेजी शराब को किया गया विनिष्टीकरण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला
कोर्ट के आदेश पर सक्षम अधिकारी के मौजूदगी मे बुधवार को मुकदमे से सम्बंधित अवैध अंग्रेजी शराब को अपरेशन क्लीन के तहत नष्ट किया गया।
विस्तार :
आपरेशन क्लीन आभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के निर्देशन में बरामद,मुकदमाती मालों,अबैध शराब का कराया जा रहा विनिष्टीकरण,शराब विनिष्टीकरण के तहत मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में आज 15 अप्रैल को नायब तहसीलदार सदर मऊ  निशान्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत व थानाध्यक्ष थाना दक्षिण टोला की उपस्थिति में थाना दक्षिण टोला में कुल 01 अभियोंग से संबंधित अबैध मादक पदार्थ (शराब) कुल कुल 774 पेटी कुल मात्रा 6762 ली0) गिराकर विनिष्टीकरण कराया गया  ।