लखनऊ :
आशियाना क्षेत्र रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी,दमकल की गाड़ियां ने पाया काबू।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र पावर हाउस चौराहे के निकट स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार लगभग दोपहर एक रेस्टोरेंट के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। मार्केट आग की लपटे देख भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां पहुंची करीब डेढ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब जाकर राहत की सांस ली।।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर थाना आशियाना क्षेत्र फावर हाउस चौराहे पर विवेक प्लाजा के थर्ड फ्लोर पर संचालित मोती महल रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हाल मे देखते-देखते भीषण आग लग गई। चारो तरफ धुआं ही धुआं फैला गया। किचन समेत तमाम फर्नीचर जलने लगे। आगकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड बुलाया। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काब पाया।
पुलिस के अनुसार विवेक प्लाजा मे संचालित एक रेस्टोरेंट मे आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल संचालित है , जिसमें द्वितीय तल पर आग लगी थी। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की मदद से थाना स्थानीय पुलिस टीम आग बुझाने में जुट गई। । पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बिल्डिंग में मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्टोरेंट कर्मचारी द्वारा बताया गया कि आज प्रातः रेस्टोरेंट खोलते समय चिमनी से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग फैल गई। कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक प्रयास किए गए, परंतु आग बढ़ने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। थाना आशियाना पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
