मऊ :
पुलिस ने तीन नाजायज चाकू के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के निर्देशन व कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर मऊ के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व तलाश दबिश वांछित/वारण्टी करते हुए 03 नफर अभियुक्तो को मय 03 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का विवरण:-
1. मोहम्मद खालिद पुत्र खलीकुर्रहमान सा0 बड़ी कम्हरिया अलीनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
2.मोहम्मद आसिफ पुत्र अकबर अली सा0 छित्तनपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
3.शकील अहमद पुत्र शौकत अली सा0 क्यारी टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ हाल पता मदनपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
बरामदगी का विवरण-
उपरोक्त तीनो अभियुक्तो के कब्जे से एक एक अदद नाजायज चाकू बरामद
