मऊ :
पुलिस लाइन मऊ में AI एवं पुलिसिंग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक ;: मऊ पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशानुसार i-GOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) के साधना सप्ताह के दृष्टिगत जनपद मऊ के सभी थानों से पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन मऊ में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित कोर्स कराए गए, जिसमें उन्होंने सफलतापूर्वक भाग लिया और AI एवं पुलिसिंग विषयक प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त किए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान से सुसज्जित करना तथा अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया और नागरिक सेवा में AI का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधीक्षक मऊ ने इस कार्यक्रम को पुलिस बल की क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाया जा सकता है।
यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान जनपद के शेष थाना स्तर के पुलिस कर्मियों को भी पुलिस लाइन मऊ में इसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला पुलिस मऊ द्वारा पुलिसकर्मियों की निरंतर क्षमता वृद्धि एवं तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकें।
