रविवार, 5 अप्रैल 2026

लखनऊ :अगवाह कर फिरौती वसूलने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार।।||Lucknow:Three criminals who kidnapped witnesses and demanded ransom were arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अगवाह कर फिरौती वसूलने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में शिवा मेन्स पार्लर के संचालक के अपहरण और फिरौती वसूली के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य अभी फरार हैं।
विस्तार :
थाना माल प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद के अनुसार बीते  30 मार्च को थाना माल क्षेत्रान्तर्गत पीरनगर गॉव निवासी शिवा शर्मा को 50 हजार रुपये बकाया देने के बहाने बुलाया गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर स्कॉर्पियो वाहन में जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि दबंगों ने शिवा को बंधक बनाकर उसके खाते से पैसे ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं, आरोपितों ने अमानवीय हरकत करते हुए एक महिला को नग्न कर शिवा की भी नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया। बाद में शिवा के भाई देवा को बुलाकर एक लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपितों ने देवा की फ्रेजर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी छीन लिए। 
पीड़ित के अनुसार, अवैध असलहों से लैस बदमाशों ने डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात में शेरा और उसके आधा दर्जन साथियों की संलिप्तता सामने आई थी। पीड़ित शिवा शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बीरपुर के पास से पुलिस ने शेर सिंह उर्फ शेरबहादुर सिंह (निवासी माल), अनुभव तिवारी (निवासी माल) और करन सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह (निवासी गौरैया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में माल थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद सहित उपनिरीक्षक मो. रोशन, रजनीशकांत भारती, हरिओम सिंह, मांधाता सिंह, रजत कौशिक, प्रदीप कुमार, आशीष, पंकज कुमार और विवेक कुमार की टीम शामिल रही।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सनी उर्फ सत्या सिंह (निवासी नारायनपुर) समेत दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1 थाना माल इस्पेक्टर नवाब अहमद।
2- व0 उ0 नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा
3- उ0नि0 मो0 रोशन
4- उ0नि0 रजनीशकान्त भारती
5- उ0नि0 हरिओम सिंह
6- उ0नि0 राहुल पाण्डेय
7- उ0नि0 मान्धाता सिंह
8- का0 रजत कौशिक
9- का0 आशीष
10-   का0 पंकज कुमार
11-   का0 प्रदीप कुमार
12-   का0 विवेक कुमार
क्राइम टीम उत्तरी जोन।
1- उ0नि0 दीपक कुमार प्रभारी क्राइम टीम/ सर्विलांस उत्तरी जोन
2- हे0 का0 अवधेश कुमार गिरी क्राइम टीम उत्तरी जोन
3- हे0 का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल उत्तरी जोन
4- हे0 का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल उत्तरी जोन
5- का0 विशेष दुहुण क्राइम टीम उत्तरी जोन