लखनऊ :
घरेलू विवाद से परेशान ट्रक चालक ने लगाई फांसी,पुलिस ने बचाई जान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र कबीरपुर कट के पास शनिवार एक ट्रक के अंदर स्टीयिरिंग में रस्सी बांधकर एक युवक ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रक से लटक रहे युवक की जान बचाई। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में पता चला कि घरेलू विवाद से परेशान ट्रक चालक ने खुदकुशी करने की कोशिश किया।
• स्टीयरिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहे चालक को पुलिस ने समय रहते बचाया
• घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था चालक, काउंसलिंग कर संभाला गया
• सीएचसी गोसाईगंज में उपचार के बाद चालक की हालत स्थिर,
• गोसाईगंज पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी से एक जिंदगी सुरक्षित ।
विस्तार :
थाना गोसाईगंज इस्पेक्टर डी.के. सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र कबीरपुर कट के पास एक व्यक्ति ट्रक के अंदर स्टीयिरिंग में रस्सी बांधकर ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या कर रहा है सूचना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिपाही रंजीत कुमार को मौके पर जाकर देखा गया तो ट्रक चालक बेहोशी की हालत में ट्रक की स्टीयरिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ है और ट्रक चालक की सांसे चल रही थी। पुलिस टीम ने राहगीरों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज लाया गया। सीएचसी गोसाईगंज में चिकित्सकों के द्वारा ट्रक चालक का प्राथमिक उपचार किया गया एवं बताया गया कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो इनकी जान नहीं बच पाती। सिपाही के प्रयासों एवं संवेदनशीलता की वजह से ट्रक चालक की जान बच गई।
पुलिस पूछताछ मे ट्रक चालक के द्वारा बताया गया कि वह नई मोटरसाइकिलों को रुद्रपुर जिला नैनीताल, उत्तराखंड से लेकर देवघर, बिहार में उतारने के बाद वापस लौट रहा था। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था एवं घरेलू कलह की वजह से वह अत्यंत मानसिक तनाव में था और रास्ते में फोन पर भी झगड़ा हुआ था। इसी वजह से वह आत्महत्या करना चाह रहा था।
ट्रक चालक को पुलिस के द्वारा काफी समझाया-बुझाया गया एवं उसकी काउंसलिंग की गई तथा जीवन में किसी भी परिस्थिति में निराश न होने के लिए कहा गया। ट्रक चालक के द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।।
