गोण्डा :
गोंडा :- ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत, देवर की हालत गंभीर ।।
दो टूक : गोंडा जनपद के नवाबगंज सरयू घाट चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास अयोध्या-गोरखपुर मार्ग पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार नवविवाहिता सहाना (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका देवर दिलशाद (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अयोध्या से अल्ट्रासाउंड कराकर वापस अपने गांव सांडपुर (बस्ती) लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
