मंगलवार, 31 मार्च 2026

मऊ :जनपद मऊ के पुलिस अधीक्षक होंगे कमलेश बहादुर ।||Mau:Kamlesh Bahadurwill be the Superintendent of Police for the district of Mau.||

शेयर करें:
मऊ :
जनपद मऊ के पुलिस अधीक्षक होंगे 
कमलेश बहादुर  ।
●मऊ के पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश के 27 आईपीएस अफसरों का तबादला।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक:  सोमवार को देर शाम 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादला सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक समेत कई जिलों के कप्तान हटाए गए हैं। यूपी के शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी को हटा दिया गया है। उनको सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है। एटा एसपी श्याम नारायण सिंह को हटाकर सेनानायक, एसडीआरएफ लखनऊ भेजा गया। महोबा एसपी प्रबल प्रताप सिंह को हटा दिया गया है। उनको पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र को हटाकर सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है। कौशांबी एसपी राजेश कुमार द्वितीय को हटा दिया गया है। उनको सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएससी, मेरठ भेजा गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। मऊ के एसपी ईलामारन जी. को एटा का एसएसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया है। बहराइच एसपी राम नयन सिंह को सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हमीरपुर की एसपी

डॉ. दीक्षा शर्मा को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया है। मुजफ्फरनगर नगर के एसपी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। अलीगढ़ नगर एसपी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर ग्रामीण के एसपी आदित्य बंसल को अलीगढ़ नगर एसपी भेजा गया है। अलीगढ़ ग्रामीण एसपी अमृत जैन, मुजफ्फरनगर नगर के एसपी बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया। निपुण अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया। कमलेश बहादुर, सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्ध नगर से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ को पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। लाखन सिंह यादव, सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एटीएस, लखनऊ को जालौन का एसपी बनाया गया है। शशांक सिंह, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ को महोबा एसपी की जिम्मेदारी दी गई। शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को चंदौली एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। महादिक अक्षय संजय, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा को मुजफ्फरनगर ग्रामीण का एसपी बनाया गया है।