लखनऊ :
मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी प्यार के जाल मे फंसाया,केस दर्ज।.
अश्लील वीडियो बना,वसूले पैसे।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रेप के आरोपी मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाकर सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करते हुये अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी को धमकाकर आरोपी ने पैसे भी वसूले। लेकिन आरोपी की प्रताड़ना बढ़ने पर किशोरी ने अपने परिजनो को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़ित बेटी संग पिता ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरूद्व कार्यवाही की मांग की । पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पर छेड़छाड़ व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी पीडिता के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुये पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक मोनिस खान ने उसकी 16 वर्षीय बेटी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और नजदिकिया बढाकर बेटी से मिलने लगा। इस दौरान आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुये उसका अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा पैसे भी वसूले। लेकिन आरोपी की प्रताड़ना परेशान होकर बेटी ने चुप्पी तोड़ते हुये परिजनो से आरोपी की करतूतो के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनो के पैरो तले जमीन खिसक गयी।
विरोध करने पर पीडिता के पिता को दी धमकी।
पीड़िता के पिता ने बताया जब उसे किशोर बेटी ने आरोपी मोनिस की करतूतो के बारे में बताया तो उसने आरोपी से विरोध जताया तो उसमे धमकी देते हुये कहा पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारी बेटी के वीडियो व फोटो सब वायरल कर दूगा ओर कही के नही रहोगे।
रेप के आरोप में एक बार जा चुका है जेल।
ग्रामीणो ने बताया आरोपी मोनिस खान मई 2023 में गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसाकर उसको बहला फुसलाकर अपने प्लाट के कमरे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व छेड़छाड़ व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
