मंगलवार, 31 मार्च 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र मे शिक्षिका से हुई चेन लूट,लुटेरे CCTV कैमरे मे हुए कैद।||Lucknow:Teacher robbed of chain in PGI area; robbers captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र मे शिक्षिका से हुई चेन लूट,लुटेरे CCTV कैमरे मे हुए कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र चरन भठ्ठा रोड़ पंचम खेड़ा में शनिवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाश ने सोने की चेन लूटकर भाग निकले। शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए भाग रहे लूटेरों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सरस्वती पुरम निवासी सरिता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से पैदल घर जा रही थी। तभी पंचमखेड़ा वाली गली के पास पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन पर झपट्टा मार भाग निकले। महिला ने शोर मचाया और भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।
लेकिन बदमाश फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। वही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो मे लुटेरे कैद हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
के सहारे चेन लुटेरों की तलाश शुरु कर दी।