गोण्डा- जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील मनकापुर में कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतलाल, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर उपजिलाधिकारी मनकापुर जीतेंद्र गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, प्रभारी तहसीलदार मनकापुर सुभद्रा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी एसके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीओ एसके पांडेय, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी एसके सोनी, उपनिदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
