मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मऊ :ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली हुआ लहूलुहान,हालत गम्भीर।||Mau:A policeman on duty was shot and bleeding profusely, his condition is serious.||

शेयर करें:
मऊ  :
ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली हुआ लहूलुहान,हालत गम्भीर।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ जनपद के सदर मालखाना में डियुटी के दौरान एक सिपाही को उसी के रायफल से गोली चलने से लहूलुहान हो गया। गोली चलने की आवाज से अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद सिपाहियों ने आनन फानन में घायल सिपाही को अस्पताल मे भर्ती कराया और घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी। सूचना पाकर पहुचे पुलिस अधीक्षक ने घायल सिपाही का हालचाल लिया और डाक्टर ने स्हैथिति ठीक बताया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। राइफल रखते समय अचानक फायर हो गया, गोली सिपाही कंधे को आर-पार कर निकल गई है।
विस्तार
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मंगलवार को जनपद मऊ के शदर मालखाना गार्द में सन्तरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक कुमार चौहान को खुद की रायफल रखते समय अचानक फायर होने से कन्धे में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है डाक्टर ने खतरे से बाहर बताया है फिर भी बेहतर इलाज के लिए हायर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही दीपक कुमार चौहान 2019 बैंच का जवान है।
पुलिस अधीक्षक की बाईट- --