मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र में निकाली गयी डा.अम्बेडकर यात्रा।।|लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र में निकाली गयी डा.अम्बेडकर यात्रा।।||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मोहनलालगंज क्षेत्र में निकाली गयी डा.अम्बेडकर यात्रा।।
दो टूक :  डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व पारख महासंघ व भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत द्वारा मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्वेश्य से निकाली विशाल मोटरसाइकिलों यात्रा।जिसमें मुख्यरूप से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।
       डॉ.भीमराव अम्बेडकर यात्रा का शुभारंभ मोहनलालगंज के विधायक जनसंपर्क कार्यालय से शुरू हुई जिसका भाजपा व पारख महासंघ कार्यकर्ताओं ने निगोहां , समेसी ,नगराम,हरदोईया, बहरौली ,अमेठी,गोसाईगंज आदि स्थानों पर स्वागत कर बाबा साहब अमर रहे के नारों  से  गुंजाए मान कर दिया।यात्रा का समापन खुर्दही बाजार किया गया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पारख महासंघ कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब शोषण विहीन -जाति विहीन समाज की स्थापना का मिशन लेकर चले थे लेकिन आज जातिवाद और धार्मिक कट्टरता लगातार बढ़ती जा रही है जो गरीब व कमजोर तथा वंचित समाज के लिए सबसे ज्यादा घातक है।पारख महासंघ डॉ अम्बेडकर के मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के नेतृत्व में बना भारतीय संविधान व दिया गया आरक्षण तथा वोट देने का अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित है।इस यात्रा में उ.प्र सहकारी ग्राम विकास बैंक मोहनलालगंज अध्यक्ष अशोक तिवारी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, पंचशील शिक्षा निकेतन के संस्थापक एस सी मिश्रा(ज्ञानी), मण्डल अध्यक्ष ललित सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व जितेन्द्र कुमार जीतू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह व दीपू बाजपेई,चेयरमैन निखिल मिश्रा,गुड्डू पासवान,जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज,दिग्विजय चौरसिया,सुधांशु मिश्रा,सुरेन्द्र वर्मा,मनीष शुक्ला सहित आदि लोग मुख्यरूप से शामिल रहे।