मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

लखनऊ :भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ।||Lucknow : Shrimad Bhagwat Katha and Vishnu Mahayagya started with the grand Kalash Yatra.||

शेयर करें:
लखनऊ :
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र मऊ गांव से सोमवार  गांव में सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण एवं विराट विष्णु महायज्ञ का 
शुभारम्भ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मऊ गांव से शुरू हुई विशाल कलश यात्रा मोहनलालगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विस्तार :
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजक यजमान राजा गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक कथावाचक प्रमोदानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। सात दिवसीय आयोजन के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में दुर्गा दयाल गुप्ता, देवी दयाल गुप्ता, योगेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।