मऊ :
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी युवक पहुचा हवालात।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी थाने मे दर्ज मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पकड़े गए युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान नियमानुसार अभियोंग के मुख्य आरोपी को पिढवल मोड बाजार के पास से मु0अ0स0 115/2026 धारा 87,137(2) बी.एन.एस में वांछित अभियुक्त बलवन्त राजभर पुत्र शैलेश राजभर निवासी ग्राम हाजीपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 19 को गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. बलवन्त राजभर पुत्र शैलेश राजभर निवासी ग्राम हाजीपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष
