मऊ :
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन,पुलिस ने छात्राओ को दी साईबर सुरक्षा समेत जानकारियां।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को 22 अप्रैल को जनपद मऊ के सनबीम स्कूल में छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण) के दृष्टिगत किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।
। इस दौरान छात्राओ को आत्मरक्षा, साईबर सुरक्षा, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों के संबंध में महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि सभी महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं,महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने आदि के संबंध में जागरुक किया गया ।
