मऊ :
तीन शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,कार से ढाई लाख की बरामद, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब,पहुच गए हवालात।।
दो टूक : मऊ जनपद पुलिस टीम ने थाना दक्षिण टोला क्षेत्र रामपुर चकिया फ्लाइओवर के पास तीन अन्तर्राज्यीय शारब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कार मेंबने गुप्त स्थान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया जिसकी किमत लगभग दो लाख पच्चास हजार आंकी जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना दक्षिण टोला, स्वाट/एसओजी व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से रामपुर चकिया फ्लाई ओवर के पास से 22 अप्रैल को कुल 155 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कीमत लगभग 250000/- ( दो लाख पच्चास हजार रुपये ) तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद कार व तीन अंतर्राज्यीय शातिर अभियुक्तो गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कार की पिछली सीट के नीचे अवैध शराब परिवहन हेतु बनाये गये स्थान में Signature 750 ml की 78 बोतल, Signature 375 ml की 42 बोतल, Signature 180 ml की 83 बोतल व BLENDERS PRIDE की 750 ml की 64 बोतल, BLENDERS PRIDE 375 ml की 46 बोतल कुल 155 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब बरामद हूई, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 250000 रू0 है
पूछताछ में बताये की वह यह शराब हरियाणा से लेकर आते है तथा बिहार में ले जाकर दुगने दामो पर बेच देते है, हर बार रास्ता बदल बदल कर जाते है तथा पकड़े जाने के डर से हर बार कार का नम्बर प्लेट बदल देते है । इस बार मऊ की तरफ से बिहार जाने के लिए निकले थे तथा शहर के बाहर बाहर से जाने की योजना थी ।
अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना दक्षिण टोला पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 अभियोग पंजीकृत किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम –
1. विनीत कुमार पुत्र नरेश भगत निवासी बड़सम खपैती थाना सौर बाजार जनपद सहरसा बिहार
2. नितीश कुमार पुत्र दिलीप चौधरी निवासी मुरादपुर थाना परवत्ता जनपद खगड़िया बिहार
3. क्रान्ति कुमार पुत्र कौशल भगत निवासी श्रीपुरा थाना मधेपुरा जनपद मधेपुरा बिहार
