बुधवार, 22 अप्रैल 2026

लखनऊ : परिवारिक विवाद में आभूषण कारोबारी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,मचा हड़कंप, रायफल बरामद,पुलिस जांच में जुटी।||Lucknow: A jeweler committed suicide by shooting himself in a family dispute, causing a stir. His rifle was recovered and the police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
परिवारिक विवाद में आभूषण कारोबारी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,मचा हड़कंप, रायफल बरामद,पुलिस जांच में जुटी।
दो टूक : लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहे के पास भपटामऊ में एक आभूषण कारोबारी ने बुधवार को लगभग 11 बजे 
अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार लिया  जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुचें और फर्श पर लहूलुहान देखकर हो उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन किया। और प्रारम्भिक जांच शुरु कर दी। प्रथम दृष्टया परिवारिक विवाद सामने आ रहा है फिलहाल पुलिस घर से रायफल  बरामद कर जांच मे जुटी हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना  पारा क्षेत्र बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित मोहल्ला भपटामऊ में एक आभूषण कारोबारी ने बुधवार को खुद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोलली मारकर आत्महत्या कर लिया। कारोबारी का घर के पहली मंजिल के कमरे में खूनसे लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव और रायफल को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कप्तान सिंह सरदार (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज जिले के निवासी थे और लखनऊ के पारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। और वे सोने की कीलों के व्यापार से जुड़े हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित मोहल्ला भपटामऊ में एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी।
 पुलिस के प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मूलत:  कासगंज जनपद निवासी कप्तान सिंह सरदार उम्र लगभग 55 वर्ष, जो वर्तमान में भपटामऊ क्षेत्र में निवास करते हुए सोने की कील का व्यापार करते थे तथा शस्त्र लाइसेंस धारक थे। उनके परिवार के कुछ सदस्य कासगंज में निवास करते हैं जबकि वे अपने दो पुत्रों एवं बहुओं के साथ लखनऊ में रह रहे थे। दिनांक 22.04.2026 को लगभग 11:30 बजे मृतक द्वारा अपनी लाइसेंसी बन्दूक से स्वयं को गोली मार ली गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है, तथापि पुलिस द्वारा अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।