रविवार, 19 अप्रैल 2026

मऊ : प्रेमी के इन्जार में होटल के कमरे में महिला ने लगाई फांसी,इलाके में सनसनी।||Mau: Woman hangs herself in a hotel room while waiting for her lover, causing a sensation in the area.||

शेयर करें:
मऊ : 
प्रेमी के इन्जार में होटल के कमरे में महिला ने लगाई फांसी,इलाके में सनसनी।।
अपने मासूम बेटे और प्रेमी के साथ होटल मे थी ठहरी।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी इलाके में तथा कथित एक होटल मे प्रेमी और बेटे के साथ ठहरी महिला ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना सरायलखंसी क्षेत्र के मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित तथागत होटल में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार मृतका भावना शर्मा अपने प्रेमी शक्ति सिंह, निवासी पानीपत (हरियाणा), के साथ पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरी हुई थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय शक्ति सिंह किसी काम से वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान भावना ने उन्हें फोन कर वापस मऊ आने को कहा और आत्महत्या की धमकी दी।
सूचना मिलते ही शक्ति सिंह तत्काल मऊ लौटे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल के कमरे में भावना का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा भी मौजूद था जो सुरक्षित है। जिसका नाम अनमोल है।
मृतका भावना का अपने पति से लगभग आठ महीने पहले विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अलग रह रही थीं और शक्ति सिंह के साथ रहने लगी थीं। घटना के पीछे पारिवारिक या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने होटल कर्मचारियों और मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।।
सीओ सिटी क्रिश राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनका भाई मऊ पहुंच रहा है।